गिलोय के फायदे, नुकसान व औषधीय गुण – Giloy Ke Fayde

आज भारत में जहाँ covid-19 की वजह से लोग परेशान हो रहे है वहां बाबा रामदेव ने गिलोय का काढ़ा पिने से इस से बचा जा सकने का दावा किया है। जानिए गिलोय के फायदे (Giloy Ke Fayde in Hindi), नुकसान व औषधीय गुण।

गिलोय के औषधीय गुण और गिलोय के फायदे बहुत तरह के बीमारियों के लिए उपचारस्वरूप इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कई बीमारियों में गिलोय के नुकसान से भी सेहत पर असर पड़ सकता है। इसलिए गिलोय का औषधीय प्रयोग, प्रयोग की मात्रा और तरीका (Giloy ke fayde aur nuksan) का सही ज्ञान होना ज़रूरी है-

आँखों के रोगो के लिए लाभकारी :- गिलोय के औषधीय गुण आँखों के रोगों से राहत दिलाने में बहुत मदद करते हैं। इसके लिए 10 मिली गिलोय के रस में 1-1 ग्राम शहद व सेंधा नमक मिलाकर खूब अच्छी प्रकार से खरल में पीस लें। इसे आँखों में काजल की तरह लगाएं। इससे अँधेरा छाना, चुभन, और काला तथा सफेद मोतियाबिंद रोग ठीक होते हैं।

कान के रोग के लिए भी बहुत लाभकारी है गिलोय गिलोय के तने को पानी में घिसकर गुनगुना कर लें। इसे कान में 2-2 बूंद दिन में दो बार डालने से कान का मैल (कान की गंदगी) निकल जाता है। कान के बीमारी से राहत पाने के लिए सही तरह से इस्तेमाल करने पर गिलोय के फायदे मिल सकते हैं। गिलोय का औषधीय गुण बिना कोई नुकसान पहुँचाये कान से मैल निकालने में मदद करते हैं, इससे कानों को नुकसान भी होता है। Badminton Khelne Ke Fayde

गिलोय के सेवन से उल्टी रुकती है

एसिडिटी के कारण उल्टी हो तो 10 मिली गिलोय रस में 4-6 ग्राम मिश्री मिला लें। इसे सुबह और शाम पीने से उल्टी बंद हो जाती है। गिलोय के 125-250 मिली चटनी में 15 से 30 ग्राम शहद मिला लें।इसे दिन में तीन बार सेवन करने से उल्टी की परेशानी ठीक हो जाती है। 20-30 मिली गुडूची के काढ़ा में मधु मिलाकर पीने से बुखार के कारण होने वाली उलटी बंद होती है। अगर उल्टी से परेशान है और गिलोय के फायदे का पूरा लाभ उठाने के लिए उसका सही तरह से सेवन करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *